Part-4/
• पंजाब : कोविड के सामुदायिक प्रसार की आशंकाओं और राज्य में महामारी का चरम दो महीने दूर होने के अनुमानों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री ने सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाश पर लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया, जिसमें ई-पास धारकों के लिए आवाजाही पर प्रतिबंध लागू रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में कोविड के मामलों में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए ऐसे सख्त उपाय बेहद जरूरी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सख्त उपायों से महामारी के उच्च स्तर को जहां तक संभव होगा, टालने में मदद मिल सकती है। उन्होंने वैक्सीन या किसी तरह के उपचार के सामने आने की संभावनाएं नहीं होने का उल्लेख करते हुए कहा कि सख्त प्रोटोकॉल्स ही इस महामारी...
more... से लड़ने का एक मात्र रास्ता हैं।
• हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कोरोना के परीक्षण और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 5.69 लाख पात्र लोगों को तीन महीने की अवधि के लिए अग्रिम तौर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध कराई गई है, जिससे समाज के वंचित तबके को कोरोना महामारी के दौर में किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 44,000 नए मामलों की भी संस्तुति कर दी गई है।
• केरल : कन्नूर में एक व्यक्ति की मृत्यु के साथ केरल में कोविड से मृत्यु के मामले बढ़कर 19 हो गए। यह व्यक्ति 9 जून को मुंबई से लौटने के बाद से क्वारंटाइन में था। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी त्रिशूर में सख्त पाबंदियां लगाने पर विचार कर रहे हैं, जहां संपर्क में आने से कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। केरल उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने आज कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बस परिचालकों को यात्रियों से बढ़े हुए किराये वसूलने की अनुमति देने वाले एक न्यायाधीश वाली बेंच के आदेश पर रोक लगा दी है। खाड़ी में कोविड-19 के चलते केरल के छह अन्य लोगों की मौत हो गई, जिससे विदेश में मरने वाले राज्य के लोगों की संख्या 215 तक पहुंच गई। कोविड-19 के चलते राज्य के बाहर केरल के लगभग 300 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में कल 83 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए और 1,258 मरीजों का फिलहाल उपचार चल रहा है।
• तमिलनाडु : उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार को ऑनलाइन या भौतिक (दुकानों से) माध्यम से शराब की बिक्री के लिए रणनीति तैयार करने की अनुमति दे दी है। मद्रास उच्च न्यायालय ने विदेश में फंसे तमिलों के मामले में राज्य और केन्द्र सरकार को नोटिस जारी किया है। चेन्नई-चेंगलपत्तू सीमा पर वाहनों की जांच बढ़ा दी गई है, साथ ही वैध ई-पास को भी अनिवार्य कर दिया गया है। अफवाहों को खारिज करते हुए तमिलनाडु सरकार ने कहा कि चेन्नई में पूर्ण लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा। कल 1,875 नए मामले सामने आए, 1,372 लोग स्वस्थ हो गए और 23 लोगों की मृत्यु हो गई। चेन्नई में कोरोना के 1,406 नए मामले सामने आए। कुल मामले : 38,716, सक्रिय मामले : 17,659, मृत्यु : 349, चेन्नई में सक्रिय मामलों की संख्या : 13,310।
• कर्नाटक : उच्च शिक्षा मंत्री और उप मुख्यमंत्री डॉ. सी. एन. अस्वत नारायण ने कहा कि अनलॉक को पूरी तरह लागू किए जाने के बाद ही स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने कहा कि आईएलआई (इंफ्लुएंजा लाइक सिम्पटंस) मरीजों का अलग से परीक्षण किया जाएगा। कल 204 नए मामले दर्ज किए गए, 114 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया और तीन लोगों की मृत्यु हो गई। कुल पॉजिटिव मामले : 6,245, सक्रिय मामले : 3,195, मृत्यु : 72, स्वस्थ हुए : 2,976।
• आंध्र प्रदेश : एसीबी ने करोड़ों रुपये के ईएसआईसी घोटाले में लिप्तता के आरोप में श्रीकाकुलम जिले में पूर्व मंत्री और टीडीपी नेता के. अत्चन नायडू को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य सरकार ने कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बीच चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की भर्ती का फैसला किया है। नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग के आधार पर 9,712 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। टीटीडी कर्मचारी के कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद तिरुपति में श्री गोविंद राजा स्वामी मंदिर को बंद कर दिया गया है। 11,775 नमूनों के परीक्षण के बाद पिछले 24 घंटों में 141 नए मामले सामने आए, 59 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया और किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई। कुल मामले : 4,402, सक्रिय मामले : 1,723, स्वस्थ हुए : 2,599, मृत्यु : 80।
• तेलंगाना : गांधी अस्पताल के जूनियर चिकित्सकों ने शुक्रवार को सशर्त अपनी हड़ताल को वापस ले लिया और तत्काल प्रभाव से अपने काम पर वापस लौट आए। अब तेलंगाना के सभी जिले कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,320 तक पहुंच गए, जिनमें से 2,162 सक्रिय मामले बने हुए हैं।