News Entry# 0
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में आंनदनगर से बढ़नी छोटी लाइन को एक जनवरी से बंद किया जा रहा है। इस रूट के बंद किये जाने की वजह से गोंडा से बढ़नी खंड पर पांच जोड़ी यात्री गाड़ियों का संचलन किया जाएगा।
ट्रेन नंबर 52270 गोंडा से सुबह 5.10 बजे प्रस्थान कर बढ़नी 9 बजे पहुंचेगी। 52272 यात्री गाड़ी गोंडा से सुबह 7.30 बजे प्रस्थान कर बढ़नी 11.15 बजे पहुंचेगी। 15322 गोंडा से 10.10 बजे प्रस्थान कर बढ़नी 1.15 बजे पहुंचेगी। 52274 गोंडा से 1.15 बजे प्रस्थान कर 5.30 बजे बढ़नी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 52276 गोंडा से शाम 7 बजे प्रस्थान कर बढ़नी 10.45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 52269 सवारी गाड़ी बढ़नी से 6.30 बजे प्रस्थान कर गोंडा 10 बजे, 52271 बढ़नी से 11.45 बजे प्रस्थान कर गोंडा शाम 4 बजे, 52273 बढ़नी से 4.15 बजे प्रस्थान कर गोंडा 8.30 बजे पहुंचेगी। 52275 बढ़नी से रात 11.45 बजे प्रस्थान कर गोंडा दूसरे दिन 3.20 बजे पहुंचेगी।