वर्ष 2014 मे आगरा रेल मार्ग मे विस्तार हो जाएंगा जिसके तहत आगरा से 4 नये रेलवे मार्ग खुल जायेंगे और नयी ट्रेन का परिचालन हो जाएंगा |
सर्व प्रथम ..... आगरा से इटावा वाया फ़तेहाबाद रेल मार्ग चालू होगा जिसके तहत आगरा से कानपुर को जाने वेल कुछ नयी ट्रेन मिलेंगी और इस मार्ग से भिंड भी जाया जा सकेंगा | फरवरी 12 को भिंड और इटावा के बीच इंजीनियरों की टीम ने रेल इंजन दौड़ाकर ट्रैक का फाइनल परीक्षण किया। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि काम की यही रफ्तार रही तो अगले दो-तीन माह के भीतर रूट पर पैंसेंजर टेनें दौड़ने लगेंगी।
ठीक...
more... इसी तरह दूसरा.... आगरा का पुराना रेल मार्ग आगरा से काठगोदाम का वापस पुन संचालन हो जाएंगा| बरेली-कासगंज ट्रैक मीटररगेज से ब्रॉडगेज में परिवर्तित हो रहा है। रामगंगा-बदायूं रेलखंड लगभग पूरा होने के बाद बदायूं-कासगंज के बीच काम शुरू करने की तैयारी हो रही है। इस ट्रैक के पूरा होते ही इज्जतनगर रेल मंडल ने नई ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की है। इसमें बरेली-कासगंज के पैसेंजर ट्रेन , एक्सप्रेस ट्रेनें लालकुआं से बरेली, कासगंज और आगरा से झांसी स्टेशन तक संचालित होंगी।
ठीक इसी तरह तीसरा ... आगरा केंट से अछनेरा और बयाना जाने वाले रेल लाइन को बायपास द्वारा जोड़ दिया जाएंगा जिस से कुछ ट्रेन को आगरा फ़ोर्ट, ईदगाह स्टेशन ना जाकर सीधा आगरा केंट स्टेशन मे ट्रेन आ सकेंगी और समय की बचत भी होगी| कुछ ट्रेन जो भरतपुर/ बयाना से कानपुर जाती है वो टूंडला की बजाय आगरा केंट फ़तेहाबाद होकर इटावा से होते हुए कानपुर जाने लगेंगी और टूंडला जाने मे होने वाला समय की आधिकता कम हो जायेंगी|
और ठीक इसी तरह.... चोथी रेल मार्ग धोलपुर से ताँतपुर तक की छोटी रेल मार्ग को बड़ी रेल लाइन मे बदला जा रहा है जिसके तहत तंतपुर से आंगे इस स्टेशन को बयाना - आगरा रेल मार्ग से जोड़ दिया जाएंगा और इस आगरा का ख़ेरागड़ भी आगरा के स्टेशन से पूरी तरह वापस जुड़ जाएंगा और कुछ पॅसेंजर ट्रेन फ़तेहपुर सीकरी होते हुए जाने लगेगी| जो कार्य वर्ष के अंत तक होने की संभावना है| ....