देश में वंदे भारत चलाने का आगाज जब हुआ तो पर्यटन नगरी से जुड़े लोगों के बीच एक नई ताजगी सी महसूस हुई। लेकिन वंदे भारत देश के अलग- अलग हिस्सों से तो दौड़नी शुरू हो गई पर खजुराहो से वंदे भारत का दौड़ना घोषणाओं तक ही सीमित होकर रह गया। एक मात्र ट्रेन खजुराहो से दौड़ती है और एक दिल्ली से खजुराहो की विमान सेवा है।
जैसे-तैसे खजुराहो से बनारस की इंडिगो ने विमान सेवा शुरू की लेकिन उसके भी बंद होने की खबरों ने पर्यटन को एक बड़ा नुकसान देना...
more... शुरू कर दिया है। एडवांस में हुई बुकिंग कैंसिल हाे रही हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अगर रात के समय खजुराहो से दिल्ली, मुंबई या बनारस आदि शहरों में जाना हो तो आप जा नहीं पाएंगे। क्योंकि ट्रेन, हवाई सेवा या लग्जरी बसों का संचालन नहीं है। खुद को घिरा महसूस करने वाले पर्यटकों के बीच खजुराहो के प्रति दीवानगी धीरे-धीरे दूर होती जा रही है।