Part-3/
महाराष्ट्र: पिछले 25 दिनों से, महाराष्ट्र में कोविड -19 के कारण हर पांचवें दिन 1,000 मौतें बढ़ रही हैं। राज्य में कुल 10,116 मौतें हुई हैं, जो कई देशों से अधिक है। पिछले 24 घंटों में 8,139 नए मामले सामने आए, राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,46,600 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 91,457 है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन- डब्लूएचओ ने बृहन्मुंबई नगर निगम की धारावी नियंत्रण रणनीति की प्रशंसा की है।
गुजरात:...
more... राज्य में शनिवार शाम 10,000 से अधिक, कुल 10,308 कोविड-19 सक्रिय मामले हो गए, 872 नए मामलों की रिपोर्ट आयी। मामलों की कुल संख्या 41,027 हो गयी है। गुजरात में कुल मामलों का 25 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं - उपचार या तो अस्पताल में या घरों में दिए जा रहे हैं। छुट्टी दे दिए गए और और मृत रोगियों का अनुपात अब क्रमशः 70% और 5% है।
राजस्थान: राजस्थान में आज 153 कोविड-19 मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राज्य में कुल मामलों की संख्या 23,901 है, जिसमें 5,492 सक्रिय मामले और 507 मौतें शामिल हैं। नए मामलों की अधिकतम संख्या, 42 अलवर जिले से है।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में शनिवार को एक दिन में सबसे अधिक कोविड-19 के 544 नए मामले सामने आए। राज्य में रोगियों की कुल संख्या 17,000 से अधिक हो गयी है। अब कुल मामले 17,201 हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 3,878 है, अब तक कुल 12,679 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। शनिवार को मुरैना से सबसे अधिक मामले (101) सामने आए, उसके बाद इंदौर (89 मामले), भोपाल (72 मामले) और ग्वालियर में 58 मामले दर्ज किए गए।
छत्तीसगढ़: 65 नए पॉजिटिव मामलों की पहचान की गई है, राज्य में कोविड-19 रोगियों की कुल संख्या 3,897 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 810 है।
गोवा: कोविड-19 के 117 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, राज्य में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों की कुल संख्या 2,368 हो गयी है। राज्य में कुल 12 मौतें हुई हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 928 है।
click here*****
एसजी/एएम/एसके/जेके
(रिलीज़ आईडी: 1638254) आगंतुक पटल : 92