Part-5/
• कर्नाटक : राज्य में कोविड-19 के मरीजों में 76 प्रतिशत से ज्यादा स्पर्शोन्मुख हैं। चार श्रमिक ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के लिए रवाना हो गईं। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते औचक नमूना सर्वेक्षण के आदेश दे दिए गए हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी के साथ राज्य में 53 नए मामले सामने आने से कुल मामलों की संख्या बढ़कर 847 हो गई। राज्य में 56 वर्षीय महिला की मृत्यु के बाद मरने वालों की संख्या 31 हो गई। 7 मई को मृत्यु की शिकार हुई महिला में कोविड पॉजिटिव होने की बात पता चली है।
•...
more... आंध्र प्रदेश : विदेश में फंसे तेलुगू लोगों को लेकर एयर इंडिया का पहला विमान मुंबई और हैदराबाद के रास्ते सोमवार की सुबह विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे पहुंचेगा। हवाई अड्डे पहुंचने पर यात्रियों की जांच की जाएगी और निगरानी के लिए 14 दिन उन्हें क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 50 नए मामले दर्ज किए गए, 38 लोग डिस्चार्ज कर दिया गया और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इस प्रकार कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1980 हो गई। सक्रिय मामले : 1010, स्वस्थ हुए: 925, मृत्यु : 45, पॉजिटिव मामलों में अग्रणी जिले : कुर्नूल (566), गुंटूर (382) और कृष्णा (339)।
• तेलंगाना : हैदराबाद के कुछ केन्द्रों पर शहर की पुलिस द्वारा यात्रा पंजीकरण पर रोक लगाए जाने से तेलंगाना से लाखों प्रवासी कामगारों के लौटने का इंतजार लंबा हो गया है। तेलंगाना में कुल पॉजिटिव मामले : 1163, सक्रिय मामले : 382, डिस्चार्ज किए गए : 751, मृत्यु : 30.
• असम : असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोविड-19 के लिए असम सामुदायिक निगरानी कार्यक्रम की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए सभी उप आयुक्तों के एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की।
• मणिपुर : चेन्नई में फंसे मणिपुर के लोगों को लाने वाली विशेष ट्रेन आज शाम को चेन्नई से जिरिबाम को रवाना होना तय है। वापस आने वालों के लिए आधिकारिक क्वारंटाइन केन्द्रों की व्यवस्था कर दी गई है।
• मिजोरम : मिजोरम में कोविड-19 रोकथाम और उन्मूलन अध्यादेश, 2020 के अंतर्गत 1,323 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।
• नागालैंड : नागालैंड में पर्याप्त खाद्य भंडार, दवाएं और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हैं। आवश्यक वस्तुओं का वितरण करने वाले वाणिज्यिक वाहनों और सेवा प्रदाताओं पर कोई प्रतिबंध नहीं है। दीमापुर जिला प्रशासन 11 मई से सभी हार्डवेयर दुकानों को सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है।
पीआईबी द्वारा जांचे गये तथ्य
******
एएम/एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1622832)