रेल प्रशासन द्वारा निम्नलिखित विशेष गाड़ियों को औसत उपयोगिता अत्यन्त कम होने के कारण निरस्त करने का निर्णय लिया गया है:-
- 05059/05060 लालकुंआ-कानपुर अनवरगंज-लालकुंआ त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस 15 सितम्बर, 2017 से निरस्त रहेगी।
- 05055/05056 रामनगर-मथुरा-रामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 15 सितम्बर, 2017 से निरस्त रहेगी।
- 05063/05064 मथुरा-लालकुंआ-मथुरा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 16 सितम्बर, 2017 से निरस्त रहेगी।