अमरावती रेलवे स्टेशन के सामने स्थित जलाराम पान सेंटर पर रेलवे के विजिलेंस विभाग ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की। जिसमें तकरीबन ५० से ६० हजार रुपए की टिकट बरामद कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों में पंकज रतिराम राजा (४०), योगेश रतिराम राजा (४०) और रवि देशमुख नामक टिकट दलालों को हिरासत में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरावती माडल रेलवे स्टेशन पर अवैध टिकट का कारोबार धड़ल्ले से शुरू रहने की जानकारी कुछ दिनों पहले मुंबई स्थित विजिलेंस कार्यालय को मिली थी। जानकारी के अनुसार विजिलेंस के एक दल ने सुबह अमरावती पहुंचकर खोजबीन शुरू की।
जिसमें उन्हें जलाराम पान सेंटर पर अवैध टिकट बिक्री का मुख्य अड्डा होने के जानकारी मिली थी। जानकारी के...
more... अनुसार विजिलेंस की टीम और बडनेरा आरपीएफ के संयुक्त दल ने सुबह ११.३० बजे रेलवे स्टेशन के सामने जलाराम पान सेंटर पर अचानक छापामार कारवाई को अंजाम दिया। जिनसे ५१ रेलवे की रिजर्वेशन टिकट, ६ तत्काल टिकट और ६ रद्द हुई टिकट बरामद की गई है। दो से तीन घंटे चली इस कारवाई के बाद पान सेंटर से कम्प्यूटर आदि सामान जब्त किए गए हैं। जिससे और भी कई जानकारी टीम को मिल सकती है।
नियमानुसार तत्काल रेलवे आरक्षण निकालने का अधिकृत लाइसेंस राजकमल चौक स्थित भंडारी नामक व्यक्ति को दिया गया है, लेकिन पान सेंटर के संचालकों द्वारा तत्काल की ६ टिकट निकालकर रखने से रेलवे आरक्षण में हो रही धांधली सामने आई है। जिसमें रेलवे के आरक्षण विभाग के कर्मचारी भी शामिल होने की जताई गई है। पाई गई ५१ आरक्षण की टिकट यह कई दिनों से निकालकर रखी गई थी। हिरासत मेें लिए गए आरोपी पंकज राजा, योगेश राजा और रवि देशमुख पर रेलवे एक्ट १४३ के तहत कारवाई की गई है। उन्हें शुक्रवार को रेलवे के न्यायलय में पेश किया जाएंगा।