छह एसी थ्री टॉयर, दो एसी टू टॉयर एवं एक एसी वन बोगियों की होगी ट्रेन में सुविधा
राहत: बांका राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अब होंगी 21 बोगियां
19/08/2022
राहत: बांका राजेंद्रनगर इंटरसिटी...
more... एक्सप्रेस में अब होंगी 21 बोगियां
राहत: बांका राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अब होंगी 21 बोगियां
राहत: बांका राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अब होंगी 21 बोगियां
राहत: बांका राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अब होंगी 21 बोगियां
बांका, कार्यालय संवाददाता। बांका सहित आसपास के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब बांका से राजेन्द्रनगर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आगामी एक सितम्बर से नए रूप में दिखेगी। इस ट्रेन के डिब्बों में रेल प्रशासन ने बढ़ोत्तरी की है। ट्रेन में अब कुल 21 डिब्बे होंगे। जिसमें कुल 9 एसी डिब्बा होगा। इनमें 6 एसी थ्री टायर, दो एसी टू टॉयर एवं एक एसी वन क्लास के डिब्बों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
बांका से सीधे बिहार की राजधानी पटना के लिए बांका राजेन्द्र नगर इंटरसिटी ट्रेन से बांका सहित भागलपुर व आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। कोरोना काल में इस ट्रेन की सुविधा में कटोती की गई थी जिसकारण लगातार यहां के यात्रियों की डिमांड ट्रेन को सुचारू करने की हो रही थी। रेल प्रशासन ने ट्रेन तो सुचारू कर दिया था लेकिन इसमें एसी सहित कई डिब्बों की कमी से यात्रियों को परेशानी हो रही थी।
वर्तमान में राजेन्द्रनगर इंटरसिटी ट्रेन में मात्र एसी थ्री टॉयर डिब्बा के साथ ही जेनरल डिब्बा की सुविधा है। सूबे के पूर्व मंत्री तथा बांका के भाजपा विधायक राम नारायण मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि वे लगातार पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ट अधिकारियों से ट्रेन नंबर 13242 व 13241 राजेन्द्र नगर बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सम्पर्क व वार्ता कर रहे थे। इसी क्रम में दिनांक एक सितंबर ( 01-09-22) से राजेंद्र नगर से एवं दो सितंबर( 02- 09-22) से बांका से इस ट्रेन में तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच 6, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच 2, प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच 1(एक), शयनयान कोच 6 और सामान्य श्रेणी 4 बॉगी रहेगी। इस ट्रेन में इन कोचों की संख्या में वृद्धि से इस क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत होगी। उन्होंने बताया कि रेलवे के अधिकारियों से हुई वार्ता के उपरांत पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के प्रधान मुख्य व्यावसायिक प्रबंधक ने विभागीय पत्र जारी कर उन्हें इसबात की सूचना दी है।
बांका रेलवे स्टेशन पर खड़ी राजेन्द्र नगर इंटरसिटी ट्रेन।
© 2022 All Rights Reserved. Powered by Summit
डिस्क्लेमर: इस वेबसाइट पर मौजूद सामग्री का कॉपीराइट हिन्दुस्तान डिजिटल स्ट्रीम्स (HTDS) के पास है। अखबार के डिजिटल वर्जन ईपेपर समेत डाउनलोड करने सकने योग्य किसी भी सामग्री का उपयोग व्यक्तिगत उपयोग के लिए ही किया जा सकता है। यहाँ मौजूद सामग्री और ईपेपर (पीडीएफ