2016-17 ki news hai...
आरटीआई से मिली रिपोर्ट
3 वर्ष पहले
Advertisement...
more...
पिंडवाड़ा से उदयपुर तक रेल लाइन का सर्वे पूरा 171 किमी लंबा होगा ट्रैक, 14 स्टेशन भी बनेंगे
जिलेमें चल रहे करीब आधा दर्जन रेलवे प्रोजेक्ट के बीच एक अच्छी खबर आई है। सिरोही रोड (अब पिंडवाड़ा) से उदयपुर तक नए रेल मार्ग के लिए सर्वे पूरा हो गया है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में यह सामने आया है। हालांकि यह शुरुआती सर्वे है, लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए कि अब इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम बढ़ेगा। सर्वे के अनुसार यह ट्रैक करीब 171 किमी लंबा होगा। जिस पर 14 स्टेशन होंगे। इनमें से चार तो पहले से ही रेल मार्ग से जुड़े हैं जबकि शेष दस नए बनाएं जाएंगे। इन दस में से ट्रेनों का ठहराव छह स्टेशनों पर होगा। अन्य चार स्टेशन क्रॉसिंग के लिए होंगे। सबसे खास बात यह है कि रेलवे इस ट्रैक पर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाएगी और उसी के अनुरुप काम किया जाएगा। इससे पूर्व पिछले साल ही सिरोही रोड से सिरोही होते हुए जालोर तक रेल मार्ग का सर्वे पूरा किया गया था। रेलवे के यह दोनों प्रोजेक्ट पूरे हो जाने के बाद सिरोही जालोर दोनों उदयपुर से जुड़ जाएंगे।
सुरंगऔर 50 पुल भी बनेंगे
यहपूरा मार्ग अरावली पर्वत श्रृंखला से घिरा है। ऐसे में यह भी संभव है कि कुछ जगहों पर यहां सुरंग भी बनाई जाए। इसके अलावा 50 पुल भी बनेंगे। जिनमें 31 बड़े पुल 19 छोटे पुल बनेंगे। इस मार्ग पर बनने वाले पुल में सबसे बडा पुल 10 गुणा 24.40 मीटर होगा। वहीं इस मार्ग पर 61 घुमाव भी होंगे। इस मार्ग पर 867.46 हैक्टयेर जमीन का आंवटन किया जाएगा।
यह पूरा प्रोजेक्ट उदयपुर से जालोर तक का, सिरोही में पहली बार आएगी ट्रेन
{यहपूरा प्रोजेक्ट उदयुप से जालोर रेल मार्ग का है। जिसे दो अलग अलग चरणों में किया जा रहा है। पहले सिरोही रोड से जालोर रेल मार्ग का सर्वे हो चुका है।
{यदि उदयपुर से जालोर तक की बात करें तो यह मार्ग करीब 310 किमी लंबा होगा। जिस पर करीब 27 रेलवे स्टेशन आएगें।
{सिरोही ऐसा जिला मुख्यालय होगा जो पहली बार रेल मार्ग से जुड जाएगा। इसके अलावा सिरोही जालोर के कई कस्बों तक पहली बार रेल पहुंचेगी। जिनमें सिरोही के डोडूआ, कालंद्री, बरलूट, देलदर और जालोर जिले के सियाणा आकोली प्रमुख हैं।
उदयपुर से जालोर तक ऐसा होगा पूरा रेलमार्ग
{यहरेल मार्ग उदयपुर से शुरु होगा। यहां से उमरा, खारवा चंदा, गोसिया, लीलावास, खाखड़, कोल्यारी, फलासिया, पानवाड़ा, पत्थरपरी, जुडा, मोरस, कांटल, सिरोही रोड रेलवे स्टेशन आएगा।
{सिरोही रोड से आरासना, नया सनवाड़ा, सिरोही, डोडूआ, कालंद्री, बरलूट और देलदर आएगा। इसके बाद जालोर जिले का रायपुरिया, सियाणा और आकोली स्टेशन आएगा। जो बागरा से जुड़ेगा।
{इनमें उदयपुर सिटी, उमरा, खारवा चंदा, सिरोही रोड, मारवाड बागरा, जगगनाथ रोड जालोर पहले से ही रेलवे स्टेशन हैं। गोसिया, खाखड, कोलयारी, पानवाडा, पठारपरी, कोटल, आरासणा, सानवाडा, बरलूट, राजपुरिया आकोली नये स्टेशन बनेंगे जहां गाडिय़ों का ठहराव होगा।
ये है प्रोजेक्ट, 14 स्टेशन होंगे, दस नए
{इसप्रोजेक्ट का नाम सिरोही रोड से उदयपुर रेलमार्ग है। अभी यह दोनों शहर फोरलेन नेशनल हाईवे से आपस में जुड़े हैं।
{इस प्रोजेक्ट के बाद यह दोनों शहर रेल मार्ग से भी जुड़ जाएंगे। खास बात यह होगी यह रेलमार्ग 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेनों के लिए तैयार किया जा रहा है।
{करीब 171 किमी लंबे इस मार्ग पर सिरोही रोड, खारवाचंदा, उमरा और उदयपुर पहले से ही रेलवे स्टेशन हैं।
{प्रोजेक्ट में दस नए स्टेशन बनेंगे। जिनमें कांटल, मोरस, जुडा, पत्थरपरी, पानवाड़ा, फलासिया, कोल्यारी, खाखड़, लीलावास और गोसिया नए स्टेशन होंगे। गोसिया के बाद खारवाचंदा, उमरा और उदयपुर स्टेशन आएगा।
{इन दस स्टेशनों में छह पर ट्रेन का ठहराव होगा जबकि चार पर केवल क्रॉसिंग होगी। लीलावास, फलासिया, जुडा और मोरस क्रॉसिंग स्टेशन होंगे।
छह साल लगेंगे प्रोजेक्ट पूरा होने में
रेललाइन का कार्य शुरू होने के बाद पूरा होने में करीब 6 साल लगेंगे। जिसमें करीब 23520.49 लाख की लागत आएगी। रेलवे ने समयबद्ध तरीके से इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है। जिसमें पहले साल 1176.02 लाख रूपये, दूसरे साल 2352.05 लाख रूपये, तीसरे साल 2352.05 लाख रूपये, चौथे साल 4704.10 लाख रूपये, पांचवे साल 8232.17 लाख रूपये छठे वर्ष 4704.10 लाख रूपये की लागत के काम होंगे।
पिंडवाड़ा. उदयपुर से पिंडवाड़ा तक रेलवे लाइन का नक्शा।
^सिरोही रोड से उदयुप तक रेल लाइन सर्वे की आरटीआई मांगी थी। उसमें सर्वे की यह जानकारी सामने आई है। सूचना में बताया गया है कि करीब 171 किलोमीटर सिरोही रोड से उदयपुर तक दूसरे चरण का सर्वे किया गया है। -काशीरामरावल, आरटीआईकार्यकर्ता, पिंडवाड़ा