डिग्री कार फ्लशर अब प्रौद्योगिकी अंतरण तथा उत्पाद ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
click hereपीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
पंजाब: पंजाब सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए एक अभियान शुरू किया है और एनिमेशन वीडियो के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने के लिए एक कार्यक्रम लॉन्च किया है।
हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऊना के जिला प्रशासन, उद्योग संघ और जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के प्रमुखों के साथ बातचीत की। उन्होंने जिले में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लिया और इस दौरान औद्योगिक इकाइयों को हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को जारी रखना आवश्यक है और इसके लिए ठोस प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर वर्ग तक पहुंचे।
केरल: तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में सात डॉक्टरों सहित 18 स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है; 150 से अधिक कर्मचारियों को क्वारंटाइन के लिए कहा गया है। मामलों की यह बढ़ोतरी मेडिकल कॉलेज के गैर-कोविड-वार्डों में सामने आयी है। राज्य में एक और कोविड -19 मरीज़ की मौत की सूचना मिली है, अब तक राज्य में महामारी से कुल 41 लोगों की मौत हुई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को सूचित किया है कि वर्तमान स्थिति में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नहीं कराये जा सकते हैं। कल राज्य में कोविड -19 के 593 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई। वर्तमान में 6,416 मरीजों का इलाज किया जा रहा है और विभिन्न जिलों में कुल 1.73 लाख लोग निगरानी में हैं।
तमिलनाडु: स्वास्थ्य मंत्री श्री मल्लदी कृष्ण राव ने आज पुडुचेरी में 14.2 प्रतिशत की उच्च कोविड-19 संक्रमण दर पर चिंता व्यक्त की। पिछले 24 घंटों में, 768 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 109 पॉजिटिव थे। तमिलनाडु में रविवार के लॉकडाउन के तहत दूध की आपूर्ति और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के अलावा सभी गतिविधियों पर रोक थी। श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट की उच्च-सुरक्षा सुविधा में दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्पेसपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री विजयभास्कर ने कहा कि कोविड -19 रोगियों से अधिक पैसे लेने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। राज्य कोविड -19 के लिए पूल टेस्टिंग करेगा। कल 4807 नए मामले आये और 88 लोगों की मौत हुई। कुल मामले: 1,65,714; सक्रिय मामले: 49,452; मौतें: 2403; चेन्नई में सक्रिय मामले: 14,997।
कर्नाटक: शनिवार को भी राज्य के मीडिया बुलेटिन में 1,000 से अधिक मामलों के बारे में जानकारी नहीं (मिसिंग) थी, अधिकारियों ने कहा कि कल कर्नाटक में 4,537 पॉजिटिव मामले दर्ज किए और 93 मौतें हुईं। एक सप्ताह के भीतर बेलगावी के दूसरे विधायक, जो कांग्रेस के हैं, की कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैसूरु में नए मामलों की संख्या बढ़ने की दर एकसमान रही थी और मृत्यु दर शून्य थी, वहां अब फिर से मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। सबसे ज्यादा मौत होने वाले जिलों में मैसूरु अब तीसरे स्थान पर आ गया है। कल तक, कुल मामले: 59,652 सक्रिय मामले: 36,631; मृत्यु: 1240; छुट्टी दे दी गयी (डिस्चार्ज): 21,775।
आंध्र प्रदेश: टीटीडी के तीन और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि थिरुचेनूर मंदिर के कर्मचारी कोरोनो वायरस से प्रभावित हुए हैं। मंदिर के अधिकारियों ने मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन बंद कर दिए हैं। पूर्वी गोदावरी में प्रभावी रूप से कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आज सुबह 6 बजे से कल सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। पत्रकारों ने सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें भी कोरोना वारियर्स श्रेणी में शामिल किया जाए और 50 लाख रुपये का बीमा कवरेज और छह महीने तक 10,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाए। राज्य ने केंद्र को 5 सितंबर से स्कूलों को शुरू करने के बारे में सूचित किया। कल 3963 नए मामले आये, 1411 लोगों को छुट्टी दे दी गई और 52 लोगों की मौत हुई। कुल मामले: 44,609; सक्रिय मामले: 22,260; मृत्यु: 586 ।
तेलंगाना: राज्य सरकार स्थानीय फार्मास्युटिकल निर्माताओं और वितरकों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोविड-19 रोगियों के प्रबंधन के लिए आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, राज्य भर के सरकारी स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों और फार्मेसी स्टोरों में आसानी से उपलब्ध हैं। कल 1284 नए मामले आये, 1902 मरीज़ ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हुई। 1284 मामलों में से 667 मामले जीएचएमसी से आये हैं। कुल मामले: 43,780; सक्रिय मामले: 12,765; मृत्यु: 409; छुट्टी दे दी गयी (डिस्चार्ज): 30,607.
महाराष्ट्र: शनिवार को मुंबई में मामलों की संख्या 1 लाख के आंकड़े को पार कर गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में मामलों की संख्या 3 लाख को पार करके 3,00,937 हो गई और राज्य में 8,348 ताजा मामले दर्ज किए गए। मुंबई में कोविड मामलों की संख्या में कमी को देखते हुए, सोमवार से आएं, उपनगरीय इलाके के 16 नागरिक अस्पतालों में से नौ को "गैर-कोविड" हब के रूप में फिर से नामित किया जाएगा जो मानसून संबंधी बीमारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
गुजरात: गुजरात सरकार ने घोषणा की कि कोविड-19 रोगियों के उपचार से सम्बंधित चिकित्सा कर्मचारियों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए, सहायक के रूप में मेडिकल छात्रों की सेवाएं ली जायेंगी। इन छात्रों का उपयोग चिकित्सा और पैरामेडिकल सेवाओं जैसे रोकथाम संबंधी देखभाल, नैदानिक देखभाल, लॉजिस्टिक्स के साथ-साथ चिकित्सा डेटा प्रबंधन, डेटा विश्लेषण और सरकार के 1100 और 104 हेल्पलाइन पर टेली काउंसलिंग जैसे अन्य कार्यों में किया जाएगा। गुजरात में 13,500 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है।
राजस्थान: रविवार को राजस्थान में कोविड-19 के कुल 193 नए मामले आये और तीन मौतें हुईं, जिससे राज्य में कोरोनोवायरस रोगियों की कुल संख्या 28,693 हो गयी है। कुल मामलों में से, 21,266 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं जबकि 556 लोगों की मौत हुई है।