Part-3/
मध्य प्रदेश: इंदौर में कोविड-19 रोगियों की संख्या 6,000 से अधिक हो गयी है। इंदौर में पिछले 24 घंटों में 129 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, इससे इंदौर में रोगियों की कुल संख्या 6,035 हो गयी। इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।
गोवा: गोवा में शनिवार को कोविड-19 के 180 मामले दर्ज किये गए, राज्य में रोगियों की...
more... कुल संख्या 3,484 हो गई। कल राज्य में 92 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, ठीक हुए मामलों की कुल संख्या 2,038 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,425 है।
अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के स्थानीय प्रसार की श्रृंखला को तोड़ने के लिए राजधानी क्षेत्र ईटानगर में लॉकडाउन 3 अगस्त 20 तक बढ़ा दिया है। अर्धसैनिक बलों और आवश्यक आपूर्ति में लगे ट्रक ड्राइवरों समेत राज्य में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जायेगा। अरुणाचल प्रदेश में अब तक कोविड -19 परीक्षण के लिए 38 हजार से अधिक नमूने एकत्र किए गए हैं। संशोधित एसओपी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में, कोई भी आवश्यक सेवा कर्मचारी जो राज्य में 10 दिनों से अधिक समय के लिए प्रवेश करना चाहते हैं, वे वापस आनेवालों के लिए लागू सामान्य एसओपी का पालन करेंगे।
असम: असम के मुख्यमंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में बाढ़ और कोविड -19 की स्थिति के साथ-साथ बाघजन तेल कुएं के आग के बारे में टेलीफोन पर जानकारी ली। असम के स्वास्थ्य मंत्री श्री हिमंत बिस्व सरमा ने आज तिनसुकिया नागरिक अस्पताल का दौरा किया और कोविड-19 की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ रोकथाम के उपायों की समीक्षा के लिए बैठक की।
मणिपुर: मणिपुर राज्य सरकार आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की सहायता से निगरानी अभियान चला रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या जिरीबाम में कोविड -19 का कोई संदिग्ध मामला है।
मेघालय: मेघालय में 2 और कोविड -19 मरीजों की मौत हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री ए के हेक ने कहा कि दो और कोविड -19 मरीजों का निधन हो गया है। मृतकों में से एक बीएसएफ से है जबकि दूसरा भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, कोलकाता में काम करता है और वह 5 जुलाई को मेघालय वापस आया था।
मिजोरम: मिजोरम में वर्तमान में 1900 से अधिक लोग क्वारंटाइन में हैं। इनमें से 1319 सरकारी क्वारंटाइन सुविधाओं में हैं जबकि बाकी भुगतान किये जाने वाले क्वारंटाइन या घर में क्वारंटाइन में हैं।
नगालैंड: नगालैंड में आज कोविड-19 के 10 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें से 6 कोहिमा, 2 मोकोकचुंग और एक-एक दीमापुर और लौंगलेंग से हैं। नगालैंड में कुल मामले 988, सक्रिय मामले 556 और ठीक हुए 432।
एसजी/एएम/एसके/जेके
(रिलीज़ आईडी: 1639880) आगंतुक पटल : 55